फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House fire causes loss of lakhs of rupees

Muzaffarnagar News: मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 04:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
House fire causes loss of lakhs of rupees
अग्निशमन दल के समय से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव वाजिदपुर खुर्द में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना देने के बाद भी अग्निशमन दल के समय से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
वाजिदपुर खुर्द निवासी कदम सिंह ने गांव गालिबपुर में टेंट की दुकान कर रखी है। घर पर उसने गोदाम बना रखा है। शुक्रवार की रात मकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जैसे तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाशिंग मशीन, वेल्डिंग मशीन, 100 लिहाफ, 50 गद्दे सहित बड़ी मात्रा में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

उधर, दमकल कर्मचारियों के समय से गांव नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी समय रहते पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान होने से बच जाता। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed