{"_id":"57ed66294f1c1bf431574923","slug":"hospital-mein-maut-par-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। जिला चिकित्सालय में महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा िकया। छपार के सिमरती निवासी सोमदत्त की पत्नी कौशल्या की देर रात तबियत खराब हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे परिजन कौशल्या को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।
पति सोमदत्त के अनुसार इमरजेंसी में मौजूद फार्मेसिस्ट ने उसे बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए कहा। पीड़ित ने डॉक्टर को बुलाने को कहा तो उसने बुलाने से इंकार कर दिया। फार्मेसिस्ट ने बीमार पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ड्यूटी पर आए चिकित्सक से पीड़ित ने पत्नी को देखने के लिए कहा तो उसने कहा कि फार्मेसिस्ट ने उपचार दे दिया है, अब देखने की आवश्यकता नहीं है।
उसने बताया कि कुछ देर बाद की उसकी पत्नी ने अस्पताल में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पीड़ित ने फिर से चिकित्सक सेे पत्नी देखने की गुहार लगाई तो आरोपी ने उसे मृत घोषित कर अपने घर ले जाने को कहा। परिजनों ने चिकित्सक और फार्मेसिस्ट से दुर्व्यवहार कर अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित ने चिकित्सक और फार्मेसिस्ट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।