{"_id":"69b98110a157c8f5d0051ae2","slug":"horrific-highway-crash-in-muzaffarnagar-railing-pierces-car-bjp-worker-killed-one-critical-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: कार के आर पार हुई रेलिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक ही हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: कार के आर पार हुई रेलिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक ही हालत गंभीर
Tue, 17 Mar 2026 09:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:58 PM IST
सार
शामली के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर कार रेलिंग से टकराई, रेलिंग कार के आरपार हो गई। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक गंभीर घायल।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जो कार के बीच से आरपार निकल गई। इस दर्दनाक हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रामवीर राठी (55) की मौत हो गई, जबकि ऋषिराज भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर से लौटते समय हुआ हादसा
दोनों कार्यकर्ता हरिद्वार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे। बलवा चौराहे से बागपत की ओर मुड़ते समय कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग कार के आरपार निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामबीर राठी को मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: मेरठ के लाल सिलिंडर, दिल्ली में हो रहे ब्लैक, 62 सिलिंडरों के साथ तीसरी कक्षा पास शाहनवाज गिरफ्तार
विज्ञापन
सीट बदलने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले ही डॉ. रामवीर राठी ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। इससे पहले कार ऋषिराज भारद्वाज चला रहे थे।
तेज रफ्तार और झपकी बनी वजह
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज गति और ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले ही डॉ. रामवीर राठी ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। इससे पहले कार ऋषिराज भारद्वाज चला रहे थे।
तेज रफ्तार और झपकी बनी वजह
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज गति और ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।