फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hope for old pension awakened after government order

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शासन के आदेश के बाद जगी पुरानी पेंशन की आस

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hope for old pension awakened after government order
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश के बाद शिक्षकों में पुरानी पेंशन को लेकर आस जगी है। शिक्षा विभाग ने जिले स्तर से अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की सूची मांगी है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी 2005 में नियुक्त शिक्षकों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी और संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार ने डीआईओएस और बीएसए कार्यालय पर पत्र भेजकर शिक्षकों की सूची मांगी है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त ऐसे शिक्षक का ब्योरा मांगा गया है, जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पूर्व जारी किया था और शिक्षकों का वेतन एक अप्रैल 2005 के बाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सूचना मिलते ही शासन को भेज दी जाएगी। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला का कहना है कि ब्लॉक स्तर से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सूचना मिलने के बाद पूरी सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed