फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honey Trap accused woman pictures of viral

हनी ट्रैप की आरोपी महिला की तस्वीरें वायरल

Thu, 04 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Honey Trap accused woman pictures of viral
हनी ट्रैप की आरोपी युवती राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ (लाल टी शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला
हनी ट्रैप मामले की आरोपी युवती की कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों से साफ है कि युवती का सत्ता के गलियारों और भाजपा के कार्यक्रमों में आना जाना रहा है। युवती के दो फोटो राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ भी हैं। एक में वह कल्याण सिंह के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा रही है तो दूसरे में एक ग्रुप फोटो, जिसमें लगता है कि वह कुछ लोगों के साथ उनसे मिलने गई होगी। ऐसे ही एक फोटो में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के एक और युवती व दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बैठे हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी फोटो हैं, जो बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई है। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के एक अपराधी के संपर्क में है युवती
गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाकर कथित तौर पर सात करोड़ रुपये मांगने वाली गिरफ्तार महिला ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला व उसका गिरोह दर्जनों नेताओं व हाई प्रोफाइल कारोबारियों को अपना शिकार बना चुका है। इस गिरोह में महिला के अलावा एक युवती समेत कुल पांच लोग हैं। ये मुजफ्फरनगर के एक अपराधी के संपर्क में भी हैं।
विज्ञापन


गुजरात के केसी पटेल, हरियाणा के नेता शादीलाल बत्रा के अलावा अब उत्तराखंड के मंत्री का नाम सामने आया है। आरोपी महिला ने उत्तराखंड के मंत्री के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। बाद में महिला कोर्ट में मुकर गई थी। विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि आरोपी महिला ने वर्ष 2014 में उत्तराखंड के एक मंत्री के खिलाफ सफदरजंग एंक्लेव थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महिला ने शकरपुर थाने में अपनी कार की चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला विवादास्पद होने के कारण यह कार आखिर तक कोर्ट से रिलीज नहीं हुई थी। मीणा ने बताया कि महिला की आय का जरिया एक्सटॉर्शन ही है। पुलिस टीम ने बुधवार को महिला के गाजियाबाद स्थित घर में छापामारी की। वहां से डीवीआर, अश्लील वीडियो व अन्य चीजें बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि महिला के और साथियों के नाम सामने आए हैं। सभी नामों की पहचान हो गई है। कुछ को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुला लिया गया है, जबकि कुछ को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। नेताओं व कारोबारियों से महिला पहले दोस्ती करती थी और फिर नजदीकियां बढ़ाकर उनसे संबंध बनाती थी। इसके बाद अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बना लेती थी। महिला स्पाई कैमरा अपने साथ लेकर चलती थी। उसके कब्जे से ऑडियो क्लिप भी बरामद की गई है।


युवती की डिग्री की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि बताया जा रहा है कि महिला ने बीए, एमए (अंग्रेजी), एमए (राजनीतिक विज्ञान), एलएलबी और एलएलएम किया है, लेकिन जब महिला से अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखने को कहा गया, तो वह नहीं लिख पाई। ऐसे में पुलिस उसकी डिग्री को लेकर जांच करेगी। माना जा रहा है कि डिग्री फर्जी हो सकती हैं। उधर, पुलिस के अनुसार महिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसने लॉ व अन्य पढ़ाई मुजफ्फरनगर से ही की है। गाजियाबाद में वह अकेली रहती है। दिल्ली पुलिस महिला को जल्द ही मुजफ्फरनगर ले जाएगी। महिला पांच वर्ष पहले दिल्ली आई थी। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी के अलावा यूपीएससी की परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed