फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homeopathy doctor's body found from Khatauli Ganganahar

खतौली गंगनहर से मिला होम्योपैथी चिकित्सक का शव

Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Homeopathy doctor's body found from Khatauli Ganganahar
खतौली गंगनहर से मिला होम्योपैथी चिकित्सक का शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। चार दिन पूर्व गृहक्लेश के चलते भोपा गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले होम्योपैथी चिकित्सक का शव शुक्रवार देर रात खतौली गंगनहर में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को जानकारी देने के बाद मोर्चरी भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में गली नंबर-दस निवासी होम्योपैथी के चिकित्सक डॉ आदर्श कुमार गांधी वाटिका के पास क्लीनिक चलाते थे। गत 11 अक्तूबर की देर रात डॉ स्कूटर पर घर से निकले और भोपा गंगनहर पहुंचकर अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि वे गंगनहर में कूदने जा रहे हैं। परिजनों ने तत्काल भोपा पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस गंगनहर पुल पर पहुंचती, डॉक्टर ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर आदर्श कुमार द्वारा गृहक्लेश के चलते गंगनहर में कूदने की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस व पीएसी के गोताखोर गंगनहर में डॉक्टर का शव तलाशने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देेर रात खतौली गंगनहर में एक व्यक्ति का शव बहता देख राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि गंगनहर में बहकर आ रहे शव की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी होम्योपैथी चिकित्सक डॉ आदर्श कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी उनके परिजनों को देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed