फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homeless will soon get housing in the city

Muzaffarnagar News: शहर में बेघरों को जल्द ही मिलेंगे आवास

Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Homeless will soon get housing in the city
- प्रधानमंत्री आवासय योजना में बाईपास भोपा रोड पर तैयार हो रहे 224 मकान
विज्ञापन


- 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया, प्राधिकरण ने खर्च करेगा 15 करोड़ रुपये
- तीन माह में पूरी हो सकती है मकान आवंटन की प्रक्रिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर में बेघरों को बाईपास पर जल्द ही पीएम आवास आवंटित होंगे। भोपा रोड पर हाइवे के निकट बन रहे 224 आवास में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिन लोगों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया है और उनके पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं, उन्हें इन आवासों को दिया जाएगा। इन आवास पर प्राधिकरण 15 करोड़ खर्च करेगा।

मेरठ रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना में 224 आवास बनाकर आवंटित करने के बाद प्राधिकरण की बाईपास की योजना ने गति पकड़ ली है। भोपा रोड पर बाईपास से सटी जमीन को एमडीए ने लोक निर्माण विभाग से लिया है। शासन के निर्देश पर ली गई इस जमीन पर तीन साल से आवास बनाने का कार्य चल रहा है। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने इन आवासों के निर्माण के लिए जेई योगेश गुप्ता को अलग से लगाया है। तीन माह में समस्त कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जेई योगेश गुप्ता का कहना है कि 75 से 80 प्रतिशत निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कार्य तेजी से चल रहा है तीन माह में सभी कार्य पूरा हो जाएगा। बताया कि इन आवासों के निर्माण में 9.43 करोड़ का खर्च आएगा। लगभग साढ़े पांच करोड़ डेवलेपमेंट पर लगेगा। इसमें बिजली, पानी की टंकी, सड़कें, पार्क आदि बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द करेंगे घर का सपना पूरा : आदित्य

सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि जिन लोगों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया है और एमडीए की प्रक्रिया पूरी की है, उन्हें आवास आवंटित होंगे। जल्द ही लोगों का घर का सपना पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed