फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home owner attacked for resisting theft

चोरी का विरोध करने पर गृह स्वामी पर हमला

Sun, 11 Oct 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Home owner attacked for resisting theft
चोरी का विरोध करने पर गृह स्वामी पर हमला
विज्ञापन

छपार। गांव महरायपुर में किराना सेल्समैन के घर में घुसकर नकदी चोरी कर ली गई। बदमाशों ने बाइक चोरी का भी प्रयास किया, जिसकी आहट से जागे गृहस्वामी ने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश गृहस्वामी पर हमला कर साथी को छुड़ाकर ले गए। छीनाझपटी में एक बदमाश का मोबाइल वहीं गिर गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव महरायपुर निवासी विशाल किराना के सामान का सेल्समैन है। शुक्रवार रात वह घर में ही सोया हुआ था। पीड़ित के अनुसार देर रात करीब दो बजे चार बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए और अलमारी खोलकर उसमें रखे 23 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश घर का मेन गेट खोलकर आंगन में खड़ी विशाल की बाइक भी चोरी कर ले जाने लगे, लेकिन बाइक गिरने से पीड़ित की नींद खुल गई। घर में चोरों को देख पीड़ित ने शोर मचाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जिस पर अन्य बदमाशों ने उस पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। छीनाझपटी में एक बदमाश का मोबाइल भी मौके पर ही गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी जाग गए, जिसके बाद बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने भागे बदमाश का मोबाइल पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed