फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home guards will now be seen wearing blue-white uniforms on crossroad duty

चौराहा डयूटी पर अब नीली-सफेद वर्दी पहने नजर आएंगे होमगार्ड

Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Home guards will now be seen wearing blue-white uniforms on crossroad duty
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड भी अब चौराहों पर यातायात पुलिस की तरह ही वर्दी पहने नजर आएंगे। एसएसपी ने होमगार्डस मुख्यालय से मिले आदेश को लागू कर दिया हैं। इतना ही नही, इन्हें अब कांस्टेबल होमगार्ड के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

काफी होमगार्ड को यातायात व्यवस्था में मदद करने के मद्देनजर यातायात पुलिस में ले लिया जाता है। यातायात पुलिस अपनी नीली व सफेद वर्दी पहनती है और होमगार्ड खाकी वर्दी पहन कर चौराहों पर ड्यूटी करते थे। लेकिन अब इनके नाम व वर्दी में परिवर्तन किया गया है। 22 अप्रैल को बैठक के बाद होमगार्ड मुख्यालय ने निर्णय लिया कि अब होमगार्ड को कांस्टेबल होमगार्ड, उप निरीक्षक व हवलदार के नाम से पहचाना जाएगा। डयूटी के दौरान होमगार्ड व उनके अधिकारी भी यातायात पुलिस कर्मी की तरह नीली सफेद वर्दी पहनेंगे। इनके बेल्ट, जूते और वर्दी में चिन्ह् भी होगा। थानों और अन्य जगहों पर लगे जवान पहले की तरह खाकी वर्दी पहनेंगे। डीजी होमगार्ड विजय कुमार ने शुक्रवार रात में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस व होमगार्ड अधिकारियों को निर्देश कर दिए है। जिले के यातायात पुलिस में एक होमगार्ड उप निरीक्षक, दो होमगार्ड हवलदार व बाइस होमगार्ड कांस्टेबल तैनात है। एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले में यह आदेश लागू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed