Muzaffarangar: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने गंग नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: Rocky Murder Case: एक तंज से बादल के मन में बढ़ी थी खटास, मोंटी की गिरफ्तारी से खुला राज, खौफनाक है वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार दोपहर भोपा स्थित गंग नहर पुल पर एक व्यक्ति अचानक पुल की रेलिंग के पास पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। नहर का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही देर में दिखाई देना बंद हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मोबाइल और बाइक से हुई पहचान
घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई। इनके आधार पर नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान आनंद के रूप में हुई। आनंद मुजफ्फरनगर के रामपुर चौराहा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात होमगार्ड के रूप में कार्यरत था।
गोताखोरों की मदद से चल रहा तलाश अभियान
सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। नहर में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आनंद का कोई पता नहीं चल सका था। तलाश अभियान जारी है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार पुलिस और गोताखोरों से जानकारी ले रहे हैं तथा आनंद के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आनंद ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।