{"_id":"adfe5ed20d4c29d99fc71e61b2a86956","slug":"home-goods-attached-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के घर का सामान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों के घर का सामान कुर्क
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के कुरथल गांव में वीरेंद्र उर्फ बिल्लू हत्याकांड में फरार चल रहे दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के घर का सामान पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया। इस हत्याकांड में पूर्व में ही चार आरोपी जेल जा चुके हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल में 19 नवंबर को सुबह प्रधान पद का प्रबल दावेदार वीरेंद्र उर्फ बिल्लू अपनी पत्नी मंजू और भाभी सावित्री के साथ सुबह पांच बजे गांव में ही मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान बदमाशों ने बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिल्लू की पत्नी और भाभी ने भूमिया के पीछे छिपकर बमुश्किल जान बचाई थी।
बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए थे। बिल्लू के भाई ने गांव के ही ब्रह्म सिंह, उसके भाई ब्रहमजीत, ब्रहम सिंह की पत्नी, पुत्रवधु और दो पुत्रों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के नामजद आरोपी ब्रह्मजीत आठ दिसंबर को न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर जेल चला गया था।
विज्ञापन
इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि हत्यारोपी ब्रह्म सिंह के दो नामजद पुत्र अमित और सुंदर ने भी 19 दिसंबर को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। ब्रहम सिंह के भाई गुलबीर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपी ब्रहम सिंह, उसकी पत्नी और पुत्रवधु अभी तक फरार चल रहे हैं।
पुलिस फरार आरोपियों के घरों पर पहले ही कुर्की के लिए नोटिस चस्पा कर चुकी हैं। इंसपेक्टर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को कुरथल गांव में जाकर मुख्य आरोपी ब्रहम सिंह, उसकी पत्नी और पुत्रवधु के घर का सामान कुर्क किया। कुर्की के दौरान एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।