फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holkar's works remembered, procession taken out in the city

Muzaffarnagar News: याद किए गए होल्कर के कार्य, शहर में निकाली शोभायात्रा

Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Holkar's works remembered, procession taken out in the city
अहिल्याबाई होल्कर  की जंयती की शोभा यात्रा में शामिल पालद समाज के लोग।
- बैंडबाजों के साथ झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन


- अहिल्याबाई चौक पर यज्ञ का हुआ आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ काफी संख्या में झांकियां शामिल रहीं। इससे पहले अहिल्याबाई चौक पर यज्ञ का आयोजन हुआ। देहात क्षेत्र में भी कार्यक्रम हुए।

अखिल भारतीय पाल धनगर संगठन ने अहिल्याबाई जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह को अहिल्याबाई चौक पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में चेयरपर्सन के पति गौरव स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, बिजेंद्र पाल, संजय पाल शामिल हुए। केवलपुरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ पाल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा केवलपुरी से अंसारी रोड, टाउन हाल, शिवचौक, अहिल्याबाई चौक से होते हुए केवलपुरी में संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष रामनिवास एडवोकेट, उमेश पाल, दर्शन पाल आदि का मुख्य सहयोग रहा। शोभायात्रा के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मार्गो पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




होल्कर की जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया

अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के तत्वावधान में देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव पर जिले में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्य पाल, विजेंद्र पाल, सभासद कुसुम लता पाल, सभासद हनी पाल, सभासद रविकांत शर्मा, संदीप शर्मा आदि ने कार्यक्रम में शिरकत कर अपने विचार रखे। अध्यक्षता मास्टर ब्रहम सिंह धनगर, संचालन अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद धनगर ने किया। रुधिर सेवा संघ के संचालक पंकज बत्रा, राजीव धनगर प्रधान, प्रीतम सिंह धनगर, शिवकुमार धनगर, संजीव धनगर, संदीप धनगर, सतीश धनगर, प्रदीप धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed