फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holika Poojan

हर्षोल्लास से किया गया होलिका पूजन, परिवार की सुख शांति की कामना की

Sun, 12 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Holika Poojan
मुजफ्फरनगर में होली पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर समेत जिले भर में होली का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। दोपहर में महिलाओं ने होली का पूजन किया। शाम को ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए होलिका दहन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों ने नए परिधान पहन कर होली का पूजन किया। दुपहर को पकवान बनाए। बुुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। बहनों और नव विवाहिताओं के यहां भी होली का शगुन भेजा गया। भारी संख्या में लोगों ने अपने पैतृक गांव पहुंच कर देवताओं का पूजन किया। देहात के भूमिया, भंडीनाथ, शिवालयों, देवताओं के थान, भैंरोंबाबा आदि की पूजा अर्चना की गई। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शहर में डल्लू देवता पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। लोगों ने यहां पूजा की। 
विज्ञापन


चरथावल समेत चार दर्जन गांवों में होलिका पूजन परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। पूजन के दौरान ड्राइ फ्रूट्स और टॉफी की मालाएं पहने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार को सुबह से ही रोहाना रोड स्थित होली चौक, ठाकुरद्वारा, कानूनगायोन, बस स्टैंड, चौहट्टा में होली पूजन शुरू हो गया था। गांव कुटेसरा, हैबतपुर, दधेडू कलां, न्यामू, बिरालसी, बलवाखेड़ी, अकबरगढ़, दूधली आदि में होलिका पूजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। नवनिर्वाचित एमएलए विजय कश्यप और रालोद एमएलसी चौधरी मुश्ताक ने कार्यकर्ताओं और आमजन को होली की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरकाजी में महिलाओं ने होली का पूजन कर बेर व अन्य फलों सहित मीठे खिलौनों का प्रसाद चढ़ाया। माथा टेककर परिजनों की सुख समृद्धि की कामना की। कस्बे में खाईखेड़ी मार्ग सहित मोहल्ला कानूनगोयान, दक्षिणी चमारान, वाल्मीकि बस्ती आदि में सजाई गई होली का पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा देहात क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी, फलौदा, भोजाहेड़ी, हरिनगर, तुगलकपुर, कम्हेड़ा आदि में भी होली पर्व मनाया गया।


होली पर्व मनाया
मीरापुर। कस्बे में एक दर्जन स्थानों पर होली पूजन परंपरागत ढंग से किया गया। प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक महिलाओं ने विधि विधान से होली पूजन कर परिवार में सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने होली के लोक गीत भी गाये। देर शाम सभी स्थानों पर पूजा अर्चना के बाद होली दहन ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। कुछ युवको ने डीजे पर भी पर्व का मजा लिया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस गश्त जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed