फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi Dhoom in Schools, Blossom Blossom

स्कूलों में होली की धूम, खूब उड़ा गुलाल

Wed, 28 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Wed, 28 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Holi Dhoom in Schools, Blossom Blossom
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में होली पर्व पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की विविध संस्कृति के गौरव प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने रंग और गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। शिक्षकों ने बैर भाव त्यागकर स्नेह और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


केशवपुरी स्थित सनबीम स्कूल में बच्चों ने होली का धमाल मचाया। अभय, अली, सारिम, खुशबू, ऐश्वर्या ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में भेदभाव मिटाने तथा एकजुट रहने का संदेश दिया। सबाहत, मनीषा, प्रियंका, शालिनी, वैष्णवी, तनवी, रेशमा आदि शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ रंगों की होली खेली। संस्था निदेशक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। शारदेन स्कूल में रंगोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने अद्भुत छटा बिखेरी। होली गीतों पर बच्चों ने नृत्य, पंजाबी भंगडा और नटखट कृष्णा नाटिका प्रस्तुत की। भोजपुरी गीत के साथ रेम्प वाक कर बच्चों ने वाहवाही लूटी। शालिनी अग्रवाल, डॉ शिखा सिंह, संगीता जैन, रीना भूषण, सरिता, राव मुशर्रत बेगम, विकास भार्गव आदि ने विचार रखे। प्रधानाचार्या धारा रतन ने आभार जताया।
विज्ञापन

साकेत कालोनी के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेम एवं सौहार्द का पर्व होलीकोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने प्रहलाद एवं हिरण्यकश्यप की कहानी सुनाई। कनक गौड़, कीर्ति चौहान, वाणी, विदुषी ने सामूहिक होली गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुमलता शर्मा, बबीता सहरावत, सुरेंद्र सैनी, रश्मि शर्मा, शिवानी पुंडीर, राजकुमारी तोमर, नीलम शर्मा, मीनू त्यागी, पूनम शर्मा ने होली गीत सुनाए।

एमजी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने सर्वप्रथम क्लास एक्टिविटी में प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के अंतर्गत जहां नर्सरी कक्षा के बच्चों ने होली उत्सव पर आधारित ड्राईंग बनाई तो वहीं केजी कक्षाओं के छात्र
छात्राओं ने क्राफ्ट वर्क में चेहरे पर लगाने वाले भिन्न भिन्न डिजाइन के मास्क तैयार किए। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में होली का उत्सव भरपूर उल्लास, उमंग और मस्ती भरे वातावरण में मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बच्चों से त्योहार को आपस में मिल जुलकर प्रेमभाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कूकडा में बच्चों ने होली मनाई। प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सुमंद्र सेन ने कहा कि रंग और गुलाल से ही होली खेलें। संचालन सुमन अग्रवाल ने किया। गांधी कालोनी के पीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने होली पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीभगवान शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्या मीना सिंघल वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अशोक सिंघल, नरेशनंदन, सतीश सेठी, अशोक बाठला, दीपक नारंग, मुकुल दुआ, राजेंद्र साहनी, सुनील ग्रोवर, स्वामी सर्वानंद पुरी उपस्थित रहे। शिखा और सुनीता आहुजा के निर्देशन में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमांशु त्यागी, प्रियांशी शर्मा, हिमांशु कुमार, तृप्ति गोयल को श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार मिला।

बसेड़ा के दीपशिक्षा निकेतन में बच्चों ने हर्षोल्लास से होली पर्व मनाया। शिवम, स्नेहा, प्राची, मनु, ईशिका, अनु, अनुष्का, कोमल, तनु, नाजिया, नेहा, सादिया आदि ने भाग लिया। प्रधानाध्यापिका दीपा रानी, सुरेंद्र कुमार, अरविंद, कविता, ब्रिजेश कुमार ने विचार रखे। संचालन सीमा ने किया।


उधर, खतौली में होली का त्योहार बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को दुल्हेंडी है। इसको लेकर बाजारों में रंग, गुलाल व पिचकारियों के अलावा बतासों की दुकानें सज गई हैं। बुधवार को लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। युवाओं व बच्चों ने रंग, गुलाल व पिचकारियों की खरीदारी की। बाजारों में भीड़भाड़ रही। बाजारों में भीड़भाड़ के मद्देनजर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने पुलिस बल के साथ बाजारों में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed