फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi blows heavily on Holi, showers color

होली पर जमकर उड़ा गुलाल, रंग बरसा

Wed, 31 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Holi blows heavily on Holi, showers color
शहर में पालिका चेयरपर्सन संग होली में गुलाल उड़ाते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
होली पर जमकर उड़ा गुलाल, रंग बरसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली पर शहर के गली-मोहल्लों में जमकर गुलाल उड़ा और लोग लाल-हरे-पीले-नीले रंगों में रंगे नजर आए। बच्चों और महिलाओं में होली पर्व को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। लोगों ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। दोपहर बाद शहर की सड़कों पर रंग और गुलाल ही नजर आया।
उल्लास, प्रेम और उमंग का पर्व होली हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। पर्व पर कोरोना का खौफ भी दिखाई नहीं दिया। होली के इस त्योहार पर सभी खास और आम एक ही रंग में रंगे नजर आए और वो रंग था प्यार व सद्भाव का रंग। सवेरे से ही लोगों ने होली के पर्व पर रंग ओ गुलाल की मस्ती भरी तकरार शुरू कर दी थी। गली-मोहल्लों में बच्चों की टोलियां हाथों में गुब्बारे और पिचकारी लिए हुए घूम रही थीं। नई मंडी हो या गांधी कालोनी होली का खुमार हर तरफ चढ़ा नजर आया। रामलीला टीला हो या कच्ची सड़क, कृष्णापुरी हो या जाट कालोनी हर तरफ होली के रंग में लोग डूबे नजर आए। गलियों में लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। पूरा शहर होली के रंग में सराबोर रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुझिया और चाट खिलाकर शुभकामनाएं दी। शहर में होली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह चौकन्ना रही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव के घर बजा डीजे
गांधीनगर में होली पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर होली खेलने के लिए उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आस पड़ोस के लोग एकत्र हुए। यहां पर आकर्षक पगड़ी पहने मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और सभी लोगों को रंग और गुलाल लगाकर होली फाग की बधाई दी। लोगों ने भी मंत्री को जमकर रंग और गुलाल लगाने के साथ ही पानी की बौछारों से तरबतर कर दिया। यहां डीजे पर लोग जमकर नाचे और उनके साथ मंत्री भी अपने आपको रोक नहीं पाए, वह भी जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास पर रही होली की धूम
डीएम सेल्वा कुमारी जे और उनके पति आईएएस रणवीर प्रसाद ने पूरे परिवार तथा स्टाफ के साथ मिलकर होली मनाई। तमाम प्रशासनिक अधिकारी गुलाल के साथ पानी की बौछारों में भीग गए। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार, एसडीएम जानसठ ज्ञानेंद्र कुमार, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।
ढोल की थाप पर चेयरपर्सन ने लगाए ठुमके
जानसठ रोड स्थित मीका विहार में पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास पर ढोल की थाप के साथ होली मनाई गई। ढोल ताशे की थाप पर चेयरपर्सन ने जमकर ठुमके लगाये और परिजनों के साथ नाचते झूमते हुए होली का पर्व मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली
भाजपा कार्यालय गांधीनगर पर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद ऊंटवाल कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए होली मनाई। यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, सुषमा पुंडीर, नितिन मलिक, सचिन सिंघल, अचिंत मित्तल, प्रवीण शर्मा, राजेश पराशर मौजूद रहे।

शिव चौक पर होली की मस्ती में सराबोर युवक।

शिव चौक पर होली की मस्ती में सराबोर युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भाजपा कार्यालय पर होली खेलते पार्टी के नेता और काय्रकर्ता।

भाजपा कार्यालय पर होली खेलते पार्टी के नेता और काय्रकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नुमाइश कैम्प में होली खेलते बच्चे।

नुमाइश कैम्प में होली खेलते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली में दुल्हेंडी पर निकाली गई सुदंर झांकी।

सिसौली में दुल्हेंडी पर निकाली गई सुदंर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली में होली का पर्व धूमधाम से निकाली गई झांकी को देखते ग्रामीण।।

सिसौली में होली का पर्व धूमधाम से निकाली गई झांकी को देखते ग्रामीण।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कलेक्ट्रेट में रंगो से  होली खेलते  पुलिसकर्मी।

कलेक्ट्रेट में रंगो से होली खेलते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में पलिका एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलती महिलाएं।

शहर में पलिका एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गाधी नगर स्थित आवास पर समर्थको के साथ होली मनाते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल।

गाधी नगर स्थित आवास पर समर्थको के साथ होली मनाते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी में होली पर्व पर रंगो सराबोर युवतियां।

नई मंडी में होली पर्व पर रंगो सराबोर युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के मीका विहार में चेहेरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते युवा।

शहर के मीका विहार में चेहेरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते युवा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल के कसौली में चौपाल पर हुक्का गुड़गुड़ाते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान।

चरथावल के कसौली में चौपाल पर हुक्का गुड़गुड़ाते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed