फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hockey, weightlifting, athletics and cricket competitions will run for eight days.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आठ दिन चलेंगी हॉकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स व क्रिकेट प्रतियोगिताएं

Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hockey, weightlifting, athletics and cricket competitions will run for eight days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ दिन तक हॉकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स और क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक रोजाना प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में धनराशि दी जाएगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 30 अक्तूबर को हॉकी (बालक) और भारत्तोलन (बालक) की प्रतियोगिता कराई जाएगी। भारोत्तोलन में अलग-अलग भार वर्ग 49, 55, 61, 67, 73, 81, 89, 96, 102, और +102 किग्रा के 11 इवेंट होंगे। 31 अक्तूबर व एक नवंबर को एथलेटिक्स (बालक-बालिका) में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 5000 मीटर पैदल चाल, शॉटपुट, डिस्कस, जैवलिन, लंबी कूद के मुकाबले होंगे। दो से छह नवंबर तक क्रिकेट (बालक) के मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी मुकाबलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में नकद धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। सभी खिलाड़ी खेल किट में ही प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed