फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hitanshi became Miss Fresher in BIT College

अखिल मिस्टर व हितांशी बनी मिस फ्रेशर

Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hitanshi became Miss Fresher in BIT College
मीरापुर के बीआईटी कॉलेज परिसर में अभिनन्दन 21 फ्रेशर पार्टी में सम्मानित होती छात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अखिल मिस्टर और हितांशी बनी मिस फ्रेशर
विज्ञापन

मीरापुर। बीआईटी कॉलेज में सोमवार को फ्रेशर पार्टी अभिनंदन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र अखिल वर्मा को मिस्टर व छात्रा हितांशी चौहान को मिस फ्रेशर चुना गया।
बीआईटी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन मुख्य अतिथि योगेंद्र नागर ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्तिपूर्ण नृत्य व डांस प्रस्तुति पर छात्र-छात्राओं के साथ ही अतिथि भी जमकर झूमे। कार्यक्रम में बीटेक सीएस प्रथम वर्ष के छात्र अखिल वर्मा को मिस्टर फ्रेशर और एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा हितांशी चौहान को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। वहीं, बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक बालियान को मिस्टर व बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी गुप्ता को मिस फोटोजनिक चुना गया। कॉलेज निदेशक डॉ. विराज गुप्ता ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डॉ. अजय गुप्ता, डॉ पुष्पनील, डॉ. राघव मेहरा, डॉ शिवानी चौहान, निखिल कुमार, सुधीर लांबा, डॉ शांति, दुष्यंत कुमार और आदित्य शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कॅरियर काउंसिलिंग में किया समस्याओं का समाधान
मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल में सोमवार को कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया। मुख्य वक्ता समृद्धि त्यागी ने कक्षा-11 व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सही समय पर सही कॅरियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित कर उनके प्रश्नों के जवाब दिए। स्कूल प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने मुख्य वक्ता समेत अन्य अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। रीना बंसल, दीक्षा शर्मा, राधिका सिंघल, उमंग चौधरी, सतीश, अनिल व शिवम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed