फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Historyheater pleaded to save his life

हिस्ट्रीशीटर ने लगाई जान बख्शने की गुहार

Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Historyheater pleaded to save his life
तितावी थाने पर जाकर कान पकड़ कर अब अपराध से तौबा करता बघरा का हसीन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिस्ट्रीशीटर ने लगाई जान बख्शने की गुहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। बघरा निवासी हिस्ट्रीशीटर ने थाने पहुंचकर एसओ के समक्ष हाथ जोड़कर व कान पकड़कर गुनाहों की माफी मांगते हुए भविष्य में अपराध न करने का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के बघरा निवासी हसीन कुरैशी पर चोरी व लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बृहस्पतिवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर हसीन थाने पहुंचा और एसओ राधेश्याम यादव के समक्ष पहुंचकर हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। एसओ के पूछने पर आरोपी ने अपने सभी गुनाहों से तौबा करते हुए भविष्य में किसी भी तरह का अपराध नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उसने कान पकड़कर पूर्व में किए गए अपराधों के लिए भी माफी मांगी। आरोपी से पूरी जानकारी लेने के बाद एसओ ने हिस्ट्रीशीटर को भविष्य में अपराध न करने और पुलिस का सहयोग करने के निर्देश देते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed