{"_id":"681cac1c4c1e2c6fb607e1c1","slug":"history-sheeter-who-tried-to-escape-from-police-got-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-145198-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस को चकमा देकर भागने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस को चकमा देकर भागने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
-एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की
-इरशाद फरवरी माह में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। बुढ़ाना पुलिस ने गांव अलीपुर अटेरना निवासी हिस्ट्रीशीटर इरशाद उर्फ काला को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं उससे एक तमंचा व बाइक बरामद हुई। इरशाद फरवरी माह में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
पुलिस लाइन के यातायात पुलिस सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक सूचना के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग शुरू की थी। वहां बाइक पर जा रहे संदिग्ध युवक को रोकना चाहा तो उसने बाइक वापस मोड़ कर भागना चाहा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसने अपना नाम अलीपुर अटेरना निवासी इरशाद उर्फ काला बताया। वह बुढ़ाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। फरवरी माह में वारंट के आधार पर पुलिस उसे पकड़ने गई थी। उसे पकड़ भी लिया गया था, लेकिन वह कपड़े पहनने के बहाने भाग गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस से अभद्रता की थी, जिसका मुकदमा दर्ज किया गया था। घायल को उपचार दिलाकर चालान कर दिया है।
इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा भी मौजूद रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
-- -- -- --
उम्र 35 और मुकदमे 25
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया इरशाद शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, जानलेवा हमला, गुंडा अधिनियम आदि धाराओं के 25 मुकदमे बुढ़ाना, सिखेड़ा आदि थानों में दर्ज है। इरशाद की उम्र 35 साल है।
-- -- -- -- -- -
शासन की मंशा के अनुरूप होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लूट, हत्या व अन्य संगीन घटनाओं को अंजाम देने वालों पर विशेष निगाह रहेगी।