फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History sheeter's house worth fifty lakhs attached

हिस्ट्रीशीटर का पचास लाख का मकान कुर्क

Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
History sheeter's house worth fifty lakhs attached
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। जिला अधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की टीम ने थाना क्षेत्र के गांव हजूरनगर पहुंचकर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत हिस्ट्रीशीटर रहमत का पचास लाख रुपये की कीमत का मकान कुर्क कर सील कर दिया ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार बुढ़ाना सतीश चंद्र बघेल व सीओ बुढ़ाना विनय गौतम , थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व एसएसआई राजेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव हजूरनगर में पहुंचे । जहां उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा हिस्ट्रीशीटर रहमत के मकान को कुर्क करने संबंधी आदेश को ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया । इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने हिस्ट्रीशीटर रहमत द्वारा खसरा नंबर 519 में 560 वर्ग मीटर भूमि पर पचास लाख रुपये की कीमत के आवासीय मकान को कुर्क कर सील कर दिया । सीओ बुढ़ाना ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रहमत 2007 से संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है । उसके विरुद्ध स्थानीय थाने के अलावा मुजफ्फरनगर , मेरठ , नोएडा , गाजियाबाद व दिल्ली आदि के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हत्या , हत्या का प्रयास , रंगदारी , लूट व गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में दर्ज हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed