{"_id":"5da364c78ebc3e017941ff6d","slug":"history-of-deoband-has-always-been-proud-madani-devband-news-mrt448341437","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद का इतिहास हमेशा रहा गौरवपूर्ण : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद का इतिहास हमेशा रहा गौरवपूर्ण : मदनी
विज्ञापन
पुस्तक के विमोचन समारोह में विचार रखते मौलाना अरशद मदनी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद का इतिहास हमेशा रहा गौरवपूर्ण : मदनी
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देवबंद का इतिहास हमेशा से गौरवपूर्ण रहा है। यहां के लेखक अपनी कुशल लेखनी के माध्यम से नई नस्लों तक इस गौरवपूर्ण इतिहास को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
रविवार को ईदगाह रोड स्थित शेखुल हिंद हाल में वरिष्ठ लेखक डा. उबैद इकबाल आसिम उस्मानी की उर्दू पुस्तक देवबंद, तारीख व तहजीब के आइने में’ के विमोचन समारोह में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि डा. उबैद इकबाल आसिम द्वारा खूबसूरत अंदाज में एकत्र कर उसे किताब की शक्ल में पेश करना प्रशंसनीय है। समाजसेवी ठाकुर श्याम कुमार रावत ने कहा कि देवबंद हमेशा आपसी सद्भाव का प्रतीक रहा है। डा. उवैद इकबाल आसिम की इस पुस्तक में देवबंद की इसी विशेषता को दर्शाया गया है। उन्होंने लेखक के पिता व अपने मित्र इकबाल इलाही उस्मानी को भी खिराज ए अकीदत पेश की। मौलाना नदीमुल वाजदी, अनवर अली, सेठ कुलदीप कुमार, डा. जमील हुसैन, शमीम मुर्तजा फारूकी और मौलाना जकरिया नानौतवी ने भी पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता मौलाना सैयद अंजर हुसैन मियां एवं संचालन मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने किया। समारोह में सैयद वजाहत शाह, आमिर उस्मानी, काजी फरहान इलाही, इरशाद कुरैशी, तौसीफ कुरैशी, अब्दुल्ला उस्मानी, अदील उस्मानी, फैजी सिद्दीकी, डा. उबैद इकबाल आसिम, अरविंद सिंघल, अशोक गुप्ता, हेम सिंह, इनाम कुरैशी, राहत खलील, सुहैल सिद्दीकी, अदील सिद्दीकी, मंसूर अनवर खां एड., मौलवी अनस सिद्दीकी, मौलवी उमैस सिद्दीकी, नजम उस्मानी, सलीम अहमद उस्मानी मौजूद रहे।

डा. उवैद इकबाल आसिम की पुस्तक के विमोचन समारोह में मंचासीन अतिथि- फोटो : DEVBAND

समारोह में अतिथियों के विचार सुनते लोग- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन