{"_id":"61993eb1ad4f1662207bb923","slug":"historical-victory-of-farmers-subodh-muzaffarnagar-news-mrt5656634195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की ऐतिहासिक जीत : सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की ऐतिहासिक जीत : सुबोध
विज्ञापन
किसानों की ऐतिहासिक जीत : सुबोध
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि काले कानूनों को वापस लेना किसानों की ऐतिहासिक जीत है। कांग्रेस पार्टी इसे किसान विजय दिवस के रूप में मना रही है।
रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में सुबोध शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों कई दिग्गज नेता टिकट पाने और चुनाव लड़ने की होड़ में पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए हैं, संभवत: उन्हें लग रहा था कि कांग्रेस में उन्हें टिकट नहीं मिल पाएगा, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया, लेकिन चुनाव से पहले ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रधानमंत्री ने मजबूर होकर उपचुनाव में भाजपा की हार देखते हुए यह कानून वापस लेने की घोषणा की है। अब तक 700 किसानों की शहादत हो चुकी है, यदि समय रहते सरकार पहले ही इन कानूनों को वापस ले लेती तो लाखों रुपये के जन और धन की हानि से बचा जा सकता था। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीबी गर्ग ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। मौके पर अकील राणा, सतीश शर्मा, प्रदीप त्यागी, गुफरान काजमी, सरदार पिक्की, इसरार सैफी, धीरज माहेश्वरी, जुगल मौजूद रहे।