{"_id":"666dfc13e650d7e2f40c8ae6","slug":"hindu-sangharsh-samitis-protest-continues-for-the-third-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-124257-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हिंदू संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हिंदू संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। युवा हिंदुवादी नेता अंकुर राणा पर की गई जिला बदर की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग को दोहराया गया। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का आह्वान किया गया।
शनिवार को दिन निकलते ही कलक्ट्रेट में नारेबाजी शुरू हो गई। समिति के पदाधिकारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि हिंदू वादी नेता अंकुर राणा पर इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने कहा कि जब तक अंकुर राणा पर की गई कार्रवाई को निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रशासन को 27 जून तक का अल्टीमेटम भी दिया गया है। अगर तब तक मांग पूरी नहीं होती तो फिर महापंचायत की जाएगी।
धरने पर पहुंचे भूमिहार त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यूपी सरकार में जो अधिकारी मौजूद हैं, वे छोटी-छोटी बातों पर जिला बदर कर अत्याचार कर रहे हैं, जिससे समाज में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि धरने में सर्व समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में वह पीछे हटने वाले नहीं है। 27 जून तक धरना और उसके बाद होने वाली पंचायत में आगे का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, गौरव चौहान, हरिओम राणा, मनोज कंसल, राजेश शर्मा, अतुल त्यागी, संजय वाल्मीकि, नवनीत राणा, मोहित राणा, अतुल त्यागी, अरुण ठाकुर, शिवकुमार, अंकुर ठाकुर मौजूद रहे।