{"_id":"59305d824f1c1ba915bde570","slug":"hindu-families-coming-from-pakistan-to-stay-in-kaval-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को कवाल गांव में रहने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को कवाल गांव में रहने का न्योता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार की मदद करते विधायक और अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी में आयोजित चतुर्वेद परायण महायज्ञ का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। महायज्ञ में पधारे पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को भाजपा विधायक विक्रम सैनी, मंसरपुर शुगर मिल के जीएम वेदपाल मलिक सहित क्षेत्री लोगों ने उनकी आपबीती सुनकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
दूधाहेड़ी गांव के गुरुकुल आश्रम में 19 मई से चतुर्वेद परायण महायज्ञ की शुरुआत हुई थी और एक जून तक महायज्ञ चला। इस महायज्ञ में चोरों वेदों के 20 हजार 500 मंत्रों का जाप किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाण से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महायज्ञ का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध करना और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया गया।
बृहस्पतिवार को समापन पर विधायक विक्रम सैनी भी महायज्ञ में शामिल हुए। महायज्ञ में सन् 2015 में पाकिस्तान छोड़कर भारत आए हिंदुओं के चार परिवारों ने भी भाग लिया। पाक से 120 परिवार आए थे, ये सभी परिवार दिल्ली में मंजनू टीला में लगे राहत कैंप में रह रहे हैं।
विज्ञापन
महायज्ञ में शामिल हिंदू परिवारों से जयराम उनकी मां महंगी, पिता नानकचंद, दूसरे परिवार से अनंतवती उसका आठ साल का बेटा देवराज और छह साल की बेटी सुंदरी, गोपीचंद, चंद्रपाल ने विधायक और क्षेत्रीय लोगों को पाक में उन पर होने वाले अत्याचारों के बारे में बताया। इन हिंदू परिवारों की आपबीती सुनकर विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भारत सरकार को इन परिवारों को भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए।
उन्होंने इन परिवारों से कहा कि वे आज से उनके गांव कवाल में आकर उनके घर रह सकते हैं। गांव में उनको रहने के लिए मकान भी बनवाकर दिए जाएंगे। मिल के जीएम वेदपाल मलिक व क्षेत्रीय लोगों ने इन परिवारों की धनराशि देकर मदद भी की। जीएम ने मंसूरपुर क्षेत्र में आकर बसने पर उनको मिल में योग्यता के अनुसार नौकरी देने का भी भरोसा दिया। महायज्ञ को ओमकार देव, सुमेर आर्य ने संपन्न कराया। आयोजन में जयविंद्र फौजी, शोकेंद्र प्रधान, पप्पू राठी, मनोज, पंकज, बिजेंद्र, अशोक राठी, नंदकिशोर, धीर सिंह कश्यप, सहदेव, विकास बालियान आदि उपस्थित रहे।