{"_id":"d71d352cd17b8ec9b2417c1525d18036","slug":"hindu-faces-importance-in-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हिंदूवादी चेहरों को महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हिंदूवादी चेहरों को महत्व
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिले के हिंदूवादी नेताओं को महत्व दिया गया है।
फुगाना क्षेत्र में दंगों के बाद सक्रिय रहे युवा नेता नितिन मलिक की पत्नी अंजलि मलिक को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कवाल कांड में जेल भेेजे गए विक्रम सैनी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल ने मंगलवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने संगठन में सक्रिय और हिंदूवादी चेहरों को महत्व दिया है। पार्टी ने वार्ड 12 से चरथावल की पूर्व ब्लाक प्रमुख विमला को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
वार्ड 14 से रोनी हरजीपुर के प्रवीण राणा, वार्ड 21 से अंजलि मलिक का नाम सूची में है। अंजलि मलिक पार्टी के युवा नेता और दंगे के बाद फुगाना क्षेत्र में सक्रिय रहे नितिन मलिक की पत्नी हैं। उनकी सीधी टक्कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक से है।
वार्ड 22 से पंकज सैनी को समर्थन दिया गया है। वार्ड 31 से मदन पाल, वार्ड 32 से भूषण सिंह, वार्ड 33 से रुबी सिंह, वार्ड 34 से पुष्कर सिंह, वार्ड 35 से विक्रम सैनी, वार्ड 36 से नजर सिंह , वार्ड 40 से विजय कुमार प्रजापति को समर्थन दिया गया है। विक्रम सैनी कवाल के रहने वाले हैं और दंगे के दौरान जिला प्रशासन ने इन पर रासुका लगाई थी।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने बताया कि जिला पंचायत में पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया गया है। जातीय समीकरणों का भी पार्टी ने ख्याल रखा है।
बीडीसी पद के लिए दूसरे दिन 278 नामांकन पत्र बिके
खतौली। ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने दूसरे दिन भी नामांकन पत्र खरीदे। मंगलवार दूसरे दिन 278 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान नामांकन लेने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लग रही और ब्लॉक में चहल पहल देखने को मिली।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। बीडीओ दुष्यंत सिंह ने बताया आरक्षित सीट के लिए 266 नामांकन पत्र और अनारक्षित सीट के लिए प्रत्याशियों ने 52 नामांकन पत्र खरीदे।
तीन अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की खरीददारी की जा सकेगी। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से नामांकन पत्र भरवाने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ रही। कुछ प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घूमते दिखाई दिए। क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी वोटरों की नब्ज टटौलने में लगे हैं।