फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   hindi

हिंदी से ही हमारी पहचान

Sun, 27 Sep 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
hindi
हिंदी भाषा की उपयोगिता व उत्थान को लेकर महिलाओं ने की चर्चा
विज्ञापन

देवबंद। अमर उजाला के विशेष अभियान हिंदी हैं हम के तहत रविवार को भारत विकास परिषद (मैन शाखा) महिला मंडल द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हिंदी भाषा की उपयोगिता और उसके उत्थान को लेकर चर्चा की।
रेलवे रोड स्थित अशोक विहार (कैलाशपुरम) में गोष्ठी की गई। जिसमें भाविप की पूर्व महिला संयोजक मोनिका सिंघल ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिंदी से ही हमारी पहचान है। हिंदी ही हमारा अस्तित्व है। इसलिए हमें हर जगह हिंदी को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। नेहा तायल ने कहा कि हिंदी अगर विश्व में अलग मुकाम रखती है तो उसका विशेष कारण वर्णमाला है। हिंदी में सभी भाषाओं का समावेश है। हिंदी में बोलते हैं कि संस्कृत भाषा का एक रूप है। ब्रिटिश की तरह अगर हम विदेशों पर आक्रमण करते तो पूरे विश्व में हिंदी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा होगी।
विज्ञापन

योगिता ने कहा हिंदी हमारी पहचान है और सरकार को विश्व पटल पर हिंदी के उत्थान के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। धीरज सोनी ने कहा हिंदी स्वयं में एक संपूर्ण भाषा है। जिसमें सबसे अधिक शब्दों का समावेश है। सरकारी दफ्तरों में भी अंग्रेजी की जगह पर हिंदी का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। सरकार का चाहिए कि वह हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने पर जोर दें। जिससे कि हिंदी की उपयोगिता कायम रखी जा सके। हमें हिंदी को बढ़ावा देने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed