जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नगला मुबारक में स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार व अध्यापकों द्वारा 12वीं कक्षा के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक अरविंद कुमार व प्रधानाचार्या रितु गर्ग ने कक्षा 12 के बच्चों को उनके जीवन के उददेश्य में आगे बढ़ने व माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करने की सलाह दी। फेयरवेल पार्टी में हिमांशु चौधरी मिस्टर फेयरवेल तथा आयुषी चौधरी को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में आयुष कुमार, हिमांशु, मो. रिजवान, रवि कुमार, जतिन, गुलअफशा, साक्षी पंवार, आयुष, अमित कुमार, उदल, संध्या, आरती, दीपिका, शिवम, रोबिन, सुनील कुमार, रश्मि, अमिता, मनदीप, हुजैफा आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।