मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में हिमानी प्रथम और तनिशा द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में म्यूजिकल चेयर में अवध प्रथम, अबूजर द्वितीय और मो. माज तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल खेल ग्राउंड में अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर सीनियर छात्रा दौड़ में तनिशा प्रथम, चारु द्वितीय, अनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सादिक प्रथम, हैदर द्वितीय, शाहिल तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, खालिद द्वितीय, हिमांशू तृतीय रहे। 500 मीटर दौड़ में शादाब प्रथम, कमर आलम द्वितीय, अभिमन्यु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विवेक चौधरी तथा विशिष्ठ अतिथि डा. उदयवीर सिंह रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या रीता शर्मा, पूजा रानी, अजय गुप्ता, निरंकार शर्मा, सचिन सहरावत, अंकित, हिमानी, निधि, अजीत कुमार, रेखा, चंद्रा आर्य आदि मौजूद रहे।