फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Highway jam in protest against the accident

हादसे के विरोध में हाईवे जाम

Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Highway jam in protest against the accident
मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
हादसे के विरोध में हाईवे जाम
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में पुलिस चौकी के निकट ट्रक की चपेट में आकर महिला साजमा की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी राशिद की ससुराल मीरापुर के गांव संभलहेड़ी में है। राशिद का साला मेहरबान कवाल में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मेहरबान अपनी बहन साजमा (32) पत्नी राशिद व उसकी सास हनीफा को लेकर बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। गांव से निकलते ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित पुलिस चौकी के निकट जानसठ की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला साजमा नीचे गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से कुचल गई और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि मृतका का भाई मेहरबान और उसकी सास हनीफा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राशिद के भाई साजिद ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को हुई परेशानी
जानसठ। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद करीब पौन घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान यातायात को अन्य मार्गों जानसठ-खतौली, गंग नहर पटरी मार्ग आदि मार्गों पर डायवर्ट किया गया।

मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।

मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते ग्रामी

जानसठ के गांव कवाल में हादसे में महिला की मौत होने पर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते ग्रामी- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed