फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High school board exam over, 1599 absent in last paper

Muzaffarnagar News: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा खत्म, आखिरी पेपर में 1599 गैरहाजिर

Fri, 03 Mar 2023 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
High school board exam over, 1599 absent in last paper
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई
शनिवार को इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दसवीं की यह आखिरी परीक्षा थी, जिसमें 1599 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की ट्रेड, संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षा हुई। शनिवार को इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा होगी।
प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 32 हजार तीन परीक्षार्थियों में से 30 हजार 404 ने परीक्षा दी, 1599 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा में 507 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 485 उपस्थित रहे, जबकि 22 गैरहाजिर रहे। वहीं, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 952 परीक्षार्थियों में से 904 ने ही परीक्षा दी। 48 अनुपस्थित रहे। ऐसे में दोनों पालियों में 1669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्त हो गई है। इंटरमीडिएट की शनिवार को आखिरी परीक्षा होगी। सभी परीक्षाओं को कड़ी निगरानी के बीच कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed