फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hero Vivek sacrificed his life after getting shot in Srinagar

Muzaffarnagar News: श्रीनगर में गोली लगने से नायक विवेक का बलिदान

Mon, 04 Nov 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hero Vivek sacrificed his life after getting shot in Srinagar
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। श्रीनगर के रावलपोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गोली लगने से शाहजुड्डी गांव के किसान संतरपाल का इकलौता बेटा नायक विवेक देशवाल (30) बलिदान हो गया। क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। नायक का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव लाकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि शाहजुड्डी गांव निवासी नायक विवेक देशवाल 28 एएडी बटालियन में तैनात था। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का हिस्सा था। इस दौरान गोली लगने से विवेक की मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना यूनिट में दी है। यूनिट ने नायक की मौत की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

नायक के पिता ने बताया कि उन्हें बलिदान की जानकारी दी गई है। पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से शाहजुड्डी लाया जाएगा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा । परिवार में पत्नी इंदु के अलावा पांच वर्षीय पुत्र रुद्र व करीब तीन वर्षीय पुत्री सानवी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संतरपाल देशवाल ने बताया कि उनका बेटा विवेक 28 एएडी बटालियन में तैनात था । शनिवार देर रात उन्हें गोली लगने की जानकारी मिली है। विवेक 2015 में बरेली सेंटर से सेना में भर्ती हुआ था। मेरठ में तैनाती के बाद पिछले लगभग पांच साल से जम्मू कश्मीर में नियुक्त किया गया था। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर देशवाल, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed