{"_id":"68f004dfb64ae73f58008ab5","slug":"hepatitis-scare-in-kasampura-many-people-sick-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156632-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कासमपुरा में हेपेटाइटिस का भय, कई लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कासमपुरा में हेपेटाइटिस का भय, कई लोग बीमार
विज्ञापन
भोपा। कासमपुरा गांव के ग्रामीण पिछले हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी के भय के बीच जी रहे हैं। कई लोग बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में कैंप लगाकर जांच कराए जाने की मांग की हैं।
भोपा क्षेत्र के गांव कासमपुरा में काफी समय से लोगों में हेपेटाइटिस की बीमारी का भय बना हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन से भी अधिक लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं। अगर जांच कराई जाए तो काफी संख्या में लोग इस बीमारी से पीड़ित मिल सकते हैं। बीते वर्षों में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। समाजसेवी सतनाम सिंह ने बताया कि गांव में हेपेटाइटिस बीमारी का प्रकोप है। स्वास्थ्य अधिकारियों को गांव में टीम भेज कर कैंप लगाना चाहिए। आखिर इसका कारण क्या है इसकी भी जांच हो। गांव रहकड़ा के प्रधान के पति प्रवेज का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को जल्द कदम उठाना चाहिए।
भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली हैं। बिना जांच पड़ताल के इसकी पुष्टि भी नहीं की जा सकती। जानकारी कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो टीम भेज कर कैंप लगाकर जांच भी कराई जाएगी।