{"_id":"62950b2bf84fc179810cb5e5","slug":"helpline-numbers-given-to-students-in-road-safety-awareness-campaign-devband-news-mrt5908428104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. समता तोमर के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोतवाली के एसआई शिवानी ने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की परेशानी आने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 112 का सहारा ले सकती है। महिला सुरक्षा दल ने हेल्प लाइन नंबर 1090 के बारे में छात्राओं का समझाया कि अगर उन्हें कोई फोन या इंटरनेट के माध्यम से परेशान करता है अथवा कोई दुर्व्यवहार करता है तो तुरंत 1090 पर सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्रो. समता तोमर ने कहा कि उत्पीड़न पर खामोशी अपराध को बढ़ावा देती है इसलिए हमें अपनी खामोशी को तोड़ना होगा। जरूरी है कि खुद मजबूत बने और मददगार भी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी बेटियों की सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। पुलिस से डरना नहीं है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की शपथ दिलाई।