फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Helicopter leaders trying to spoil the atmosphere, Union minister Sanjeev Balyan said at kisan sammelan

किसान की ओर आंख उठाने वालों की फोड़ देंगे आंखें, महासम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 

Mon, 01 Mar 2021 12:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Mar 2021 12:39 AM IST
सार

  • किसान-मजदूर महासम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री, माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हेलीकॉप्टर वाले नेता
  • भाजपा सरकार में रामराज तो नहीं आया, लेकिन रामराज की ओर बढ़े हैं दो कदम

विज्ञापन
Helicopter leaders trying to spoil the atmosphere, Union minister Sanjeev Balyan said at kisan sammelan
रोड शो के दौरान डाॅ संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के लुहसाना गांव में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन में गांव लुहसाना में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में रामराज आया या नहीं, लेकिन रामराज की ओर दो कदम जरूर बढ़े हैं। कृषि कानूनों की हिमायत करते हुए उन्होंने कहा कि किसान की ओर किसी ने आंख उठाई, तो उसकी आंखें फोड़ देंगे। हेलीकॉप्टर में आने वाले नेता जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे सफल नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य अवनीश चौधरी द्वारा रविवार को क्षेत्र के लुहसाना गांव के मैदान में किसान-मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि अब जनपद व प्रदेश की जनता देर रात में कहीं भी आ जा सकती है। ग्रामीण घरों के दरवाजे खोलकर सोते हैं। वर्ष 2014 के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से आने वाले नेता अब क्षेत्र में कार से आ रहे हैं। क्षेत्र का विकास उनके सामने है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाले नेता चुनाव के समय दिखाई देते हैं और अब फिर से जनपद आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कृषि कानूनों की हिमायत करते हुए डॉ. बालियान ने कहा कि पहले गुड़ मंडी मेें जाने के लिए किसान को रिश्वत देनी पड़ती थी। आज किसी भी प्रदेश में कहीं भी किसान अपनी फसल को ले जाकर बेच सकता है।  भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों को काले कानून बताने वालों ने कानून पढ़कर नहीं देखे। उनका उद्देश्य केवल सरकार का विरोध करना है।

उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों का हितैषी बताया। आयोजक अवनीश चौधरी ने सभी भाजपा नेताओं का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, राजेश संगल, ठाकुर रामनाथ सिंह, चेयरमैन प्रमेश सैनी, हरीश अहलावत, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा व भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन अवनीश चौधरी और विनीत कात्यान ने किया। भाजपा नेता अचिंत मित्तल, रमेश खुराना, राजीव गुर्जर और हरेंद्र शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

बालियान ने ताई के घर के कढ़ी-चावल चाव के साथ खाए
भाकियू की महिला नेता ताई सोहनवीरी रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंचीं। उन्हें अपने घर से लाए गए कढ़ी-चावल का प्रसाद दिया। बालियान ने प्रसाद को बड़े चाव के साथ खाया।  

रविवार सुबह डॉक्टर संजीव बालियान आम जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच गांव दूधाहेड़ी की सोहनवीरी उनके पास पहुंचीं। भाकियू की महिला नेता ताई सोहनवीरी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षों में साथ रही हैं।

जिले में वह भाकियू की सबसे पुरानी महिला कार्यकर्ता हैं। उनके द्वारा लाए गए कढ़ी-चावल को डॉ. संजीव बालियान ने लोगों के बीच में बैठकर ही चाव के साथ खाए। ताई सोहनवीरी से बालियान को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि हमारे जिले का नाम ऐसे ही करता रहना।

भाजपा और भाकियू के बीच चल रहे तनाव के बीच यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि वह अपने आवास पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हैं। सोहनवीरी ताई बड़े ही श्रद्धा भाव से घर से कढ़ी-चावल लाई थीं, यह सब उनका हमारे प्रति प्यार है।

उधर, भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि ताई सोहनवीरी संगठन में किसी पद पर नहीं हैं। भाकियू की पुरानी कार्यकर्ता हैं। उनके व्यक्तिगत संबंध हो सकते हैं। उनके बालियान के घर जाने का संगठन से मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed