{"_id":"5839d75f4f1c1bd24d13b419","slug":"hector-was-the-brother-of-party-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने वाला सपा नेता का भाई निकला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी देने वाला सपा नेता का भाई निकला
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में बारात लेकर आने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी देने वाला सपा नेता का भाई निकला है, जबकि लड़की के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दूल्हे ने दहेज में कार देने की मांग पूरी न करने पर धमकी मिलने का ड्रामा रचा है। पुलिस की छानबीन में अब पता चला कि सपा नेता के भाई ने दूल्हे को फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता हापुड़ क्षेत्र के युवक के साथ किया था। दूल्हे ने लड़की पक्ष से कहा था कि फोन पर उसको बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। हापुड़ पुलिस को तहरीर भी दी थी। उसकी लोकेशन सैनीनगर की मिल रही थी। लड़की पक्ष ने भी खतौली पुलिस को अवगत कराया गया था। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दूल्हा दहेज में कार मांग रहा है। उन्होंने देने से इंकार किया तो, अब उसने बारात लाने से इंकार दिया है। इसलिए दूल्हे सहित उसके परिवार वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
शनिवार को पुलिस ने हापुड़ पुलिस से संपर्क कर जांच-पड़ताल की। जांच करने पर पता चला कि क्षेत्र के सपा नेता का भाई ने दूल्हे को बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने सपा नेता के भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से लड़की पक्ष के साथ मिलकर दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने को घूम रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।