{"_id":"65baaffbe4203302c50e35d9","slug":"hearing-will-be-held-tomorrow-in-rampur-tiraha-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116073-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास ...\nरामपुर तिराहा कांड में कल होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास ... रामपुर तिराहा कांड में कल होगी सुनवाई
Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर बचाव पक्ष की ओर से जिरह जारी है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तिथि तय की है।
एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी व अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल के मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है। सीबीआई बनाम मिलाप सिंह पत्रावली पर बुधवार को सुनवाई हुई।