फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing the saga of heroes through hymns

भजनों के माध्यम से वीरों की गाथा सुनाई

Mon, 09 Mar 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hearing the saga of heroes through hymns
नई मंडी के आर्यसमाज मे होलिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद आर्यसमाजी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भजनों के माध्यम से वीरों की गाथा सुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी के वार्षिकोत्सव में युवा पीढ़ी को भारत की सनातन संस्कृति से अवगत कराने का आह्वान किया गया। भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने भजनों के माध्यम से वीरों की गाथा सुनाई।

दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज में प्रवचन करते हुए स्वामी सत्यवेश ने कहा कि अंधविश्वास, पाखंड और कुरीतियों का त्याग कर वेदों का सत्य ज्ञान ग्रहण करें। ऋषि दयानंद के बताए मार्ग से ही बच्चे देशभक्त बनेंगे। स्वामी योगानंद ने कहा कि पुत्र-पुत्रियों को संस्कृति से जोड़ें, ताकि उनमें संस्कार प्रवाहित हो। आचार्य सोमदेव ने कहा कि वेद सब सत्य विधाओं पर आधारित ईश्वरीय वाणी है। ईश्वर सर्वव्यापक है। पुण्य कर्म का आचरण करें। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता-पिता की आज्ञा पालन और सेवा से ही जीवन सफल होता है। भारत की संस्कृति अनमोल है। भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने वीरों की जीवन गाथा प्रस्तुत की। आनंदपाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed