फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing on 7th for advance evidence in Kawal case

Muzaffarnagar News: कवाल कांड में अग्रिम साक्ष्य के लिए सात को सुनवाई

Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Hearing on 7th for advance evidence in Kawal case
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के वादी सलीम का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका है। कोर्ट ने अग्रित साक्ष्य के लिए सात अक्तूबर नियत कर दी है।जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को कवाल निवासी शाहनवाज का मलिकपुरा निवासी सचिन और गौरव के साथ झगड़ा हुआ था। अपने गांव की तरफ जा रहे सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई। बाद में शाहनवाज की मौत भी हो गई थी। वादी सलीम ने अपने बेटे शाहनवाज की हत्या का मुकदमा दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। अदालत में वादी की गवाही चल रही है। पिछले दिनों सलीम का इंतकाल हो गया था। अभियोजन ने वादी की मृत्यु का प्रमाण पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed