फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health workers' strike hit patients in trouble

जिला चिकित्सालय में दो घंटे बंद रखी ओपीडी

Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health workers' strike hit patients in trouble
स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से मरीजों पर मुसीबत की मार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य महासंघ द्वारा कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरना, प्रदर्शन किया। दस बजे बाद पर्ची बना कर ओपीडी प्रारंभ हुई।

जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों के धरने के कारण इमरजेंसी सेवा को छोड़कर दो घंटे तक ओपीडी सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी। धरने को संबोधित करतेे हुए संजीव कुमार लांबा ने कहा कि कोविड-19 काल में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है तथा जबरन तबादला किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों के स्वास्थ्यकर्मियों को एक-एक महीने का वेतन दिया गया, परंतु यहां पर अभी तक मूल वेतन के 25 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि का भी भुगतान नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरना चाहिए। कोरोना संक्रमण अभी जारी है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों का अन्य जिले में तबादला नहीं होना चाहिए। धरने में डॉ. योगेंद्र त्रिखा केसी राय, कमल, ब्रजेश, प्रमोद, वंदना, नीतू, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ आहूजा, संजय जोधा, संदीप रंजन समेत स्वास्थ्य विभाग की समस्त एसोसिएशन सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अन्य संगठनों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान घोषणा की गई कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा 12 जुलाई को लखनऊ महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्थानांतरण नीति निरस्त नहीं की तो समस्त स्वास्थ्य विभाग हड़ताल पर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed