फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health officials are not bestowed in the vaccination campaign: DM

टीकाकरण अभियान में कोताही न बरते स्वास्थ्य अधिकारी : डीएम

Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Health officials are not bestowed in the vaccination campaign: DM
देवबंद (सहारनपुर)। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद व रणखंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण अभियान में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन और कोविड जांच का कार्य पीएचसी पर भी कराए जाने की व्यवस्था की जाए। जिससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके।जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाज सिंह और डॉ. सुखपाल सिंह ने सीएचसी में उपचार के दौरान आ रही दिक्कतों को दूर कराने की मांग की। ठाकुर अनिल सिंह ने डीएम को बताया कि रणखंडी में सीएचसी है लेकिन यहां पर चिकित्सक व चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। यहां की सीएचसी में भी टीकाकरण, सैंपलिंग, बैड व ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई जाए जिससे कि ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सके।
विज्ञापन

रणखंडी में बुखार पीड़ित महिला की मौत
देवबंद। रणखंडी में कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो अभी तक करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को खाला पट्टी निवासी सोनू की पत्नी लक्ष्मी (36) की बुखार से चलते मौत हो गई। लक्ष्मी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन रविवार की रात्रि में उसे लेकर देवबंद जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..सीएचसी से निराश होकर लौटे 45 प्लस के लोग
देवबंद। सीएचसी में कोरोना टीकाकरण को रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह था तो वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु के बहुत से लोगों को उस समय निराशा लेकर ही लौटना पड़ा जब सीएचसी में उन्हें पहला टीका भी नहीं लग सका। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने सीएचसी प्रभारी को बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है और जब शेड्यूल के अनुसार उनका नंबर था लेकिन उस दिन सीएचसी में वैक्सीन नहीं थी। जिस कारण उनका टीकाकरण नहीं हुआ।

आज पूरा रणखंडी गांव होगा सैनिटाइज
देवबंद। परियोजना निदेशक एवं खंड विकास कार्यालय के कार्यवाहक बीडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मंगलवार को रणखंडी गांव में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत गांव की प्रत्येक गली व मोहल्लों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed