फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department team protests

स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध, हंगामा

Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Health department team protests
खतौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करने पर मौके पर पहुंचे सीओ आशीष प्रताप सिंह। - फोटो : KHATAULI
स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। रेलवे रोड पर स्थित श्यामपुरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा किए गए हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहल्लेवासियों को सर्वे में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने की अपील की। इसके बाद सर्वे का काम सुचारु किया गया।

नगर में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने पूरे नगर का सर्वे कराने का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को अशोक विहार, बिद्दीवाडा, इस्लामनगर, रेलवे रोड, तिलक कॉलोनी आदि समेत अन्य सभी गली मोहल्लों में टीम सर्वे के लिए पहुंची। रेलवे रोड पर स्थित मुतफर्रिक श्यामपुरी में प्रवेज नाम के व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी देने से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल संतोष त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले में विरोध कर रहे व्यक्तियों से बात की। उन्हें सर्वे के बारे में जानकारी देते हुए सर्वे में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई सर्वे के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पैदा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed