फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department team inspected

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Health department team inspected
खतौली के गांव खानपुर में नल से निकले वाले पानी से ठीक हो रहे मरीज की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव खानपुर में सरकारी नल से पानी पीकर बीमारी सही होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने वहां का मौका मुआयना करने के बाद प्रधान के पति सहित वहां पर पहुंच रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कोविड प्रोटाकाल का पालन कराने के साथ ही वहां पर भरे गंदे पानी को हटाने की बात कही, जिससे संचारी रोग को फैलने से रोका जा सके।

विभिन्न बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों का दावा है कि गांव खानपुर में सरकारी नल से निकलने वाले पानी के पीने के बाद पेट रोग, चर्म रोग में आराम मिल रहा है। काफी संख्या में लोग नल से कुछ दूरी पर लगाए गए सबमर्सिबल के पानी में स्नान कर रहे हैं। बुधवार को ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने वहां पर यशपाल प्रधान के पति से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मनवट की जगह है, यहां पर काफी पुराना पीपल का पेड़ है। इसके पास कुआं था, जो बंद कर दिया गया था। वहां पर तीन साल पहले सरकारी नल लगाया गया था। उन्होंने वहां पर पहुंच रहे लोगों से बातचीत की। डॉ. एके सिंह ने प्रधान के पति से वहां पर कोविड़ प्रोटाकाल का पालन कराने के साथ ही वहां पर पानी से हो रही कीचड़ और इकट्ठा हो रहे पानी को साफ कराने को कहा, जिससे किसी भी प्रकार को कोई संचारी रोग उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि इस मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed