फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department busy in preparation for vaccination

टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Health department busy in preparation for vaccination
टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

शाहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन कड़ी सुरक्षा में रखने के साथ टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, अग्निशमन अधिकारी ने केंद्र पर पहुंच वहां लगे फायर सिस्टम का निरीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि केंद्र पर कोरोना वैक्सीन जल्द पहुंचेगी। कोरोना वैक्सीन कड़ी सुरक्षा में रखने के लिए कोल्ड चेन रूम में पूरी व्यवस्था की गई है। केंद्र पर दो हजार वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। कोल्ड चेन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पुलिस सुरक्षा भी मौजूद रहेगी। प्रभारी ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर 200 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए दो बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण करने के लिए पूर्व में दो बार पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। दूसरी ओर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार ने टीम के साथ कोल्ड चेन रूम में लगे अलार्म व फायर सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कब होगा इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed