फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Healed himself from strong intentions, saved family

मजबूत इरादों से खुद ठीक हुए, परिवार को भी बचाया

Tue, 23 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Healed himself from strong intentions, saved family
मजबूत इरादों से खुद ठीक हुए, परिवार को भी बचाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है लेकिन अच्छी बात यह है कि काफी लोग ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना को मात देकर लौटे एक इंजीनियर ने कोरोना को हराने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है।
सरवट रोड मल्हूपुरा निवासी प्रशांत कुमार फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून को उन्हें बुखार आया। कोरोना संक्रमण का शक होने पर उन्होंने तुरंत परिवार से दूरी बना ली। शहर में उनके दो घर हैं। एक घर में परिवार रहता है जबकि दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल पर जिला अस्पताल के दो कर्मचारी रहते हैं। उन्होंने खुद को इस मकान के निचले हिस्से में क्वारंटीन कर लिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें दूरी बनाते हुए खाना उपलब्ध कराया। इस दौरान वह परिवार के किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए। 12 जून को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई लेकिन उन्हें खाना उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। कोविड-19 अस्पताल में उन्होंने डाक्टरों की सलाह पर रोजाना 10 से 15 मिनट का योग एवं सुबह-शाम नियमित व्यायाम किया। इसका उन्हें काफी लाभ मिला। अस्पताल में भर्ती रहते हुए अन्य मरीजों का भी मनोबल बढ़ाया। सोमवार को ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों एवं स्टॉफ ने तालियां बजाकर उन्हें अस्पताल से विदा किया। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से डरने के बजाय अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन

जिले में रिकवरी रेट 65 प्रतिशत से अधिक
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर लगातार सुधर रही है। अब तक कुल 245 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जिनमें से 160 ठीक हो चुके हैं। जनपद में मरीजों के ठीक होने की दर 65.30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed