{"_id":"6643ee6b7ec3e94471012cb4","slug":"headmistress-who-made-students-sweep-the-floor-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-122286-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवाने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवाने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय भिक्की में छात्र-छात्राओं से झाडू लगवाने और कार धुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए शुभम शुक्ला ने प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप को जानसठ बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।
नौ मई को सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिक्की का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ स्कूली बच्चे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते और साफ-सफाई करते दिख रहे थे। तीन से चार बच्चे एक कार को धो रहे थे। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए शुभम शुक्ला ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचंद को जांच सौंपी थी। इस मामले में बीईओ ने जांच कर आख्या प्रेषित की थी। प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप ने अपने जवाब में लिखा था कि विद्यालय के ही एक सहायक अध्यापक ने साजिशन वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि बीईओ ध्यानचंद की जांच आख्या और प्रधानाध्यापिका के स्पष्टीकरण व जवाब सुनने के बाद प्रधानाध्यापिका पुष्पलता को दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसकी आगे की जांच के लिए बीईओ जानसठ को जांच सौंपी गई है। साथ ही प्रधानाध्यापिका के प्रार्थना पत्र की जांच बीईओ सदर ध्यानचंद से कराई जा रही है।