{"_id":"615ca6568ebc3e0b35691645","slug":"head-constable-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-khatauli-news-mrt559408114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। एसएसबी में हेड कांस्टेबल ने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मनोज पुत्र ब्रहमसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गांव खेडी सराय थाना मीरापुर, लखीमपुर खीरी में एसएसबी (सेना) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। इसका विवाह तीन वर्ष पूर्व शाहपुर बटावली निवासी दीपक की पुत्री पूजा से हुआ था। इनका वैवाहिक जीवन शांति पूर्वक चल रहा था। लेकिन कोरोना काल के चलते पूजा की मृत्यु हो गई थी। पूजा के परिजनों ने मनोज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। हत्या के मामले में वांछित होने पर पुलिस बार बार मनोज को गिरफ्तार करने का प्रयास करती रही। बाद में मनोज ने पुलिस से परेशान होकर मुरादाबाद में रहने लगा।
सोमवार की रात को मानसिक रूप से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर मनोज ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मनोज के पिता ब्रहमसिंह पुत्र छोटनसिंह ने इस मामले में मंजीत गांव चंदौडी, थाना मेरठ, अंकित थाना कंकरखेडा, बलराम बहसूमा, बिट्टू कासमपुर भूम्मा व पूजा के पिता दीपक व उसके भाई के विरुद्ध थाने में मानसिक रूप से उत्पीड़न करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।