फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Havildar died of a heart attack

हवलदार की हृदयगति रुकने से मौत

Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Havildar died of a heart attack
हवलदार का हृदयाघात से निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव सोरम निवासी आईटीबीपी में तैनात हवलदार की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनके निधन की सूचना गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव सोरम निवासी राजेंद्र सिंह (50) आईटीबीपी में हवलदार के पद पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। बुधवार को उनका हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मृतक हवलदार के परिवार में उनकी पत्नी बबीता के अलावा पुत्र शुभम व पुत्री नेहा के अलावा माता पिता व परिवार के अन्य सदस्य हैं। बताया गया किहवलदार लगभग एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के श्मशान घाट में आईटीबीपी के जवानों ने उनके चिता को सलामी दी, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान, पूर्व प्रधान करणवीर सिंह, शिवचरण सिंह, सुधीर चौधरी, चौधरी सुंदरपाल सिंह आदि ने पीड़ित परिवार से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed