फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Have to agitate for the rights: Tikait

हक के लिए आंदोलन करना होगा : टिकैत

Tue, 17 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Have to agitate for the rights: Tikait
भौरा कलां भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हक के लिए आंदोलन करना होगा : टिकैत
विज्ञापन

भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू की मासिक पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकारी विभागों पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को भाकियू मुख्यालय सिसौली में हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान-मजदूर घोर संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार ने तीन वर्षों से गन्ने के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की। सरकार के पास गन्ना उत्पादन के खर्च के आंकड़े हैं, उसके बावजूद लागत के अनुरूप रेट नहीं बढ़ाए। किसानों को दूध बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री यदि किसानों से बातचीत करें, तो अनेक समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकता है। सरकार आईएएस अधिकारियों की सलाह पर काम कर रही है, जिन्हें खेती करने का कोई तजुर्बा नहीं है। हरियाणा, उत्तराखंड राज्य में बिजली बिल उत्तर प्रदेश के मुकाबले काफी कम है। हरियाणा का किसान आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकता है। सरकार की नीतियों के कारण भविष्य में खेती बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, सामाजिक बुराइयों को दूर करनी होगी। नशे के चक्कर में युवा व परिवार बर्बाद हो रहे हैं। दुकानदार सात दिन के उधार पर अपना माल बेचता है। इसके बाद ब्याज लगता है। किसान के गन्ने का भुगतान कब होगा पता ही नहीं, ब्याज मिलना तो दूर की बात। उन्होंने कहा किसानों को बिजली विभाग, पुलिस विभाग, चकबंदी विभाग, तहसील बर्बाद कर देंगे। किसानों को इन सरकारी विभागों से दूर रहना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा गन्ना तौल सेंटर पर गन्ना तौलने के साथ ही किसान के खाते में भुगतान की मांग की जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तथा संचालन ओमपाल सिंह मलिक ने किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, अनुज, विशाल ,नाजिम, शाहिद आलम, मांगेराम त्यागी, चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान, चौधरी विनय कुमार, विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed