फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Havan on Chaudhary Charan Singh Jayanti

खूब याद आए किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह

Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Havan on Chaudhary Charan Singh Jayanti
चौधरी चरण सिहं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जंयती मनाते राज्यमंत्री कपिल देव,विधायक एवं भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खूब याद आए किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का 117 वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न संगठनों एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में उनके कार्यों का बखान करते हुए किसान, मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। चौधरी चरण सिंह की शहर में लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।
गांधी कालोनी वर्मा पार्क के चौधरी चरणसिंह भवन में जनपद जाट महासभा की ओर से यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा गजेंद्र राणा तथा यजमान रामपाल वर्मा एवं जगदीश बालियान रहे। वक्ताओं ने उनकी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, परिश्रमी जीवन, राजनीति में दक्षता तथा गरीब किसान-मजदूरों की भलाई के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरणसिंह के आदर्श आज के जीवन में प्रासंगिक हैं। सुंदरपाल सिंह, धर्मवीर मलिक, अनिल चौधरी मुन्नू, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, देवी सिंह, भोपाल सिंह, जगदीश मलिक, मनोज राठी, इंद्रपाल सिंह एवं विरेंद्र वर्मा विचार मंच के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीवन चरित्र बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, प्रियेश कुमार सिंह, पूरणचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सुबह हवन के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके किसान हितों के लिए कराए गए कार्यों पर चर्चा की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, अनुज प्रमुख, प्रदेश सचिव अशोक बालियान, राममेहर राठी, ब्रह्मसिंह बालियान, विदित चौधरी, हर्ष राठी, पराग चौधरी, अनिल राठी, विकास कादियान, राधे वर्मा आदि मौजूद रहे।

आर्य समाज शहर में चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस पर देव यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञमान प्रधान मुकेश आर्य ब्रह्मा अमीचंद शास्त्री ने यज्ञ पूर्ण कराया। आर्य वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब के सादगी भरे जीवन पर आर्य समाज की अमिट छाप थी। इस अवसर पर महर्षि श्रद्धानंद को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संदीप कुमार, डा. जीत सिंह तोमर, डा. सहदेव सिंह आर्य, अनूप सिंह वर्मा, प्रियव्रत आर्य, अनिल आर्य, ओमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह खेड़ा, रविंद्र बालियान आदि मौजूद रहे। इसके बाद पालिका परिषद में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed