फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harendra Malik presented in court in case of Nangla Mandod Panchayat

Muzaffarnagar News: नंगला मंदौड़ पंचायत के मामले में हरेंद्र मलिक कोर्ट में पेश

Thu, 19 Sep 2024 02:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Harendra Malik presented in court in case of Nangla Mandod Panchayat
-अन्य आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत के परिवाद के मामले में आरोपी सपा सांसद हरेंद्र मलिक कोर्ट में पेश हुए। अन्य आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया।
नंगला मंदौड़ इंटर कॉलेज के मैदान पर 30 अगस्त 2013 को हुई पंचायत के मामले में तत्कालीन एडीएम प्रशासन की ओर से 21 आरोपियों के खिलाफ धारा-188 में परिवाद दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी सपा सांसद हरेंद्र मलिक हाजिर हुए, जबकि अन्य आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। परिवाद में पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, श्यामपाल, बिट्टू, एमएलसी अशोक कटारिया, साध्वी प्राची, वीरेंद्र सिंह, यशपाल पंवार, नृसिंहानंद उर्फ दीपक त्यागी, कल्लू, योगेश, सचिन, रविंद्र मिंटू और शिव कुमार नामजद किए गए थे। प्रकरण की अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालियान बनवाएं अलग राज्य, मैं बन जाऊंगा मुख्यमंत्री : सांसद

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने अलग राज्य की मांग के सवाल पर कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को यह प्रस्ताव पास करा देना चाहिए। भाजपा की सरकार है और उनका कद बड़ा है। हंसते हुए यह भी कहा कि अगर अलग राज्य बन गया तो वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे। मलिक ने कहा कि अगर जनता चाहती है कि जनगणना हो तो कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed